Spread the love

कुल्लू टुडे

केलांग

मांगे न मानने और सरकार के झूठे आश्वासन के बाद कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला में एचआरटीसी पीस मील कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं।

सोमवार को पूरे प्रदेश के 29 डिपो में सभी पीस मील कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है ये जब तक हड़ताल से नही उठेंगे जब तक अनुबंध के ऑर्डर हाथ में न हो। इससे पहले ये 17 अगस्त से 24 अगस्त तक हड़ताल की गई थी।

जिसके बाद 24 अगस्त 2021 को परिवहन मंत्री जी ने पीस मिल कर्मचारी मंच के पदाधिकारियों को शिमला पीटर हाफ में बात करने बुलाया था। कर्मचारियों को दो सप्ताह ऑर्डर करने का आश्वासन दिया गया था। नवंबर महीना समाप्त होने के बाद भी कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई।

ऐसे में अब कर्मचारी मजबूर होकर टूल डाउन हड़ताल कर रहे है। इस बीच बसों की मुरमत का कोई भी काम नही होगा। इससे एचआरटीसी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। निगम की कई बसों के पहिये जाम हो सकते हैं। बरहाल पीस मील कर्मचारी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!