Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

भारतीय प्रशानिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी अपूर्व देवगन ने आज मंडी के उपायुक्त के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया।

गौरतलब है कि अपूर्व देवगन इससे पहले जिला चंबा में बतौर उपायुक्त सेवाएं दे रहे थे। वे मंडी जिला के 41वें उपायुक्त होंगे।

नए उपायुक्त को निवर्तमान उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने प्रभार सौंपा।

अपूर्व देवगन हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अपूर्व देवगन एसडीएम बंजार व करसोग और अतिरिक्त उपायुक्त शिमला भी रह चुके हैं।

उपायुक्त मंडी का कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलावासियों से जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय सहयोग व योगदान का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि वह सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए टीम भावना से जिले का विकास करेंगे, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!