Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड जिला कुल्लू कार्यालय के द्वारा पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट चरण-II गावं शिल्हा डा० बरशैणी तहसील भुन्तर जिला कुल्लू में कार्यरत कामगारों के लिये जागरूकता शिविर के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच हेतू स्वास्थय विभाग के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गाया।

इसमें प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के जन कल्याण हेतू चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी नवीनतम जानकारी श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तार पूर्वक दी गई।

स्वास्थ्य खण्ड अधिकारी जरी, जिला कुल्लू के कार्यालय से चिकित्सा अधिकारी अंशुल के साथ आई चिकित्सा टीम के द्वारा शिविर में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस बारे में विभाग के अधिकारी द्वारा जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर के दौरान यह भी आश्वस्त किया गया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के जन कल्याण कार्यक्रमों का इसी तरह भविष्य में जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा।

जिससे असंगठित कामगारों एवं उनके परिवारों को योजनाओं के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!