Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर थाना पुलिस टीम ने 2 लोगों को 616 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बीते दिन हाथीथान फोरलेन में यातायात चेकिंग के दौरान एक कार Temp N०. TO4HP222006D को प्रक्रियानुसार चैक किया तो उनके कब्ज़ा से 616 ग्राम चरस बरामद की।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी जांच ज़ारी है।

आरोपियों की पहचान पुने राम उम्र 44 साल पुत्र मंगर राम निवासी गाँव सरोट तहसील बंजार व मानसुख उम्र 25 साल पुत्र जय राम निवासी गांव फरियारी तहसील बंजार के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!