Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

खेलो इंडिया के तहत 2 फ़रवरी से 6 फ़रवरी तक आयोजित होने वाली चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की पुरुष वर्ग तथा महिला वर्ग लद्दाख रवाना हो गई है।

एडीसी राहुल जैन ने सोमवार को सभी खिलाड़ियों को आशी पहना कर उनका हौसला बढ़ाया ।

उन्होंने कहा हाल ही में हिमाचल प्रदेश की टीमें कांस्य पदक जीत कर आ चुकी है। हमें पूर्ण विश्वास है खेलो इंडिया के तहत बेहतर प्रदर्शन हमारी टीमें करेंगी।

आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहुल स्पीति के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद और उनका उत्साहवर्धन किया। दोनों टीमें राष्ट्रीय कोच अमित बेलवाल के नेतृत्व में टीम जाएगी।

इसके साथ ही महिला वर्ग में कुंगा यंगचेन तथा कुंगा छोड़ोन स्पीड सेकेटिंग में भाग लेंगे। वहीं पुरुष वर्ग में तन्नजिन लौटे भाग लेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!