कुल्लू टूडे
मंडी
मंडी पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंडी पुलिस की टीम ने मंडी-पठानकोट सड़क मार्ग पर खलियार में कार सवार 2 नशा तस्करों को 288 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल भानु प्रताप के नेतृत्व मंडी थाना की एक टीम ने शनिवार रात मंडी-पठानकोट सड़क मार्ग पर खलियार में नाका लगाया था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार (एचपी 76-2450) को तलाशी के लिए रोका। तो कार की तलाशी लेने पर कार में सवार दो लोगों से 288 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार कार में सवार दोनों व्यक्ति लंबे समय से चिट्टा बेचने का काम करते है। दोनों ही पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की राडार पर थे।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय चिरंजी लाल व 49 वर्षीय राजमल मंडी के तौर पर हुई है।
