Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु 27 व 28 जनवरी को जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 27 जनवरी को दोपहर 12.25 पर मिनी सचिवालय भवन गगरेट व विधानसभा क्षेत्र के अन्य विकासात्मक कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

उसके उपरांत 12.55 पर भंजाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

तदपश्चात सायं 3.10 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। उसके उपरांत सायं 4.10 पर मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 28 जनवरी को दोहपर 12 बजे अमरूत 2.0 के तहत अंब शहर के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत 12.30 बजे आईटीआई भवन नैहरियां का लोकार्पण करेंगे।

तदपश्चात मुख्यमंत्री 1.40 पर ज्वार से नारी वाया विल्लां द थप्पल कगोह सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे लडोली (पंजोआ) में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!