Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की में बंदूक चलने से एक 12 साल के मासूम की मौत होने का मामला सामने आया है।

अर्की निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि शाम के समय यह अपने बड़े बेटे 12 वर्षीय जयंत गर्ग को नानी के घर छोड़ने के लिए तैयार हो रहा था।

जबकि जयंत घर के आंगन में ही तैयार हो रहा था। इसी दौरान जोर के धमाके की आवाज सुनाई दी और साथ ही जयंत ने भी जोर-जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया।

जब वह दौड़कर आंगन में पहुंचा तो आंगन में जयंत के अलावा कोई नहीं था। एक बन्दूक आंगन में नीचे गिरी हुई थी।

जयंत को छाती में चोट लगी हुई थी। तुरंत ही उसे अस्पताल में ले गया, उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक के ताया सूरत राम ने बंदूक में बारूद भरकर घर के आंगन में सुखाने के लिए रखी थी।

अर्की पुलिस ने मामला दर्ज करके बंदूक को कब्जे में ले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!