Spread the love

कुल्लू

शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के चौपाल के देहा इलाके में एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने का मामला सामने आया है।

इस हादसे में दादा व उनकी तीन साल की पोती की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। कार में एक परिवार के चार लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब परिवार बच्ची का इलाज करवाकर घर लौट रहा था। हादसे में बच्ची के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बीते दिन टाली गांव के ओमप्रकाश की बेटी तीन साल की बेटी बीमार थी। उसका उपचार करवाने के लिए परिवार ठियोग गया था।

यहां से लौटते समय दोपहर जब गाड़ी टाली गांव की ओर जा रहे थे तो इसी बीच करीब सवा दो बजे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

जिनको स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों द्वारा आईजीएमसी रैफर किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय ओम प्रकाश और उनकी 3 वर्षीय पोती अदिती के तौर पर हुई है।

जबकि 35 वर्षीय अजय पुत्र ओम प्रकाश और 30 वर्षीय रीता पत्नी अजय गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!