Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कॉफी टेबल बुक ‘जननायक’ जारी की।

हिमाचल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक सुरजीत ठाकुर द्वारा लिखी गई कॉफी टेबल बुक में गत वर्ष के दौरान प्रदेश की विकासात्मक यात्रा और नवाचारों पर प्रकाश डाला गया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुरजीत ठाकुर के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचने को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निरन्तर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और रितेश कपरेट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!