Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

आईस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया, आईस हॉकी आफ लाहुल स्पिति एंव स्पिति प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान से 19 जनवरी से 24 जनवरी तक महिला वर्ग की 11वीं एंव पुरूष वर्ग की 13वीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2024 के दूसरे दिन में चार मैच आयोजित किए गए।

पहला मैच पुरूष वर्ग में यूटी लदाख और महाराष्ट्र के मध्य पहला मैच खेला गया, जिमसें यूटी लदाख ने एक तरफा जीत हासिल की। इस मैच में यूटी लदाख की ओर से 31 गोल किए गए। वहीं महाराष्ट्र की टीम खाता भी नहीं खोल पाई।

वहीं दूसरा मैच पुरूष वर्ग में हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मध्य खेला गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश ने एकतरफा जीत हासिल की। हिमाचल प्रदेश की टीम ने 27 गोल किए। लेकिन राजस्थान टीम ने शून्य गोल किया।

महिला वर्ग में पहला मैच आइटीबीपी और हिमाचल पद्रेश के मध्य खेला गया।
हिमाचल प्रदेश की टीम एक ही गोल कर पाई जबकि आटीबीपी ने 7 गोल करके बढ़त अंतिम पल तक बनाई रखी और जीत हासिल की।

वहीं दूसरा मैच तेंलगाना और राजस्थान के मध्य खेला गया जिसमें तेलगांना ने दो गोल किए जबकि राजस्थान की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि चैपिंयनशिप में हर मैच काफी रोमांचक हो रहा है। स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी मैच का आंनद ले रहे है।

सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!