Spread the love

कुल्लू टूडे

फरीदाबाद

भारत की अग्रणी जलविद्युत कम्पनी एनएचपीसी लिमिटेड को आरटीआई एक्ट के प्रभावी कार्यान्वयन की श्रेणी में स्कोप द्वारा ‘प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित किया गया है।

भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यह ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान किया।

आर.के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी और उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी ने 18 जनवरी 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्कोप पुरस्कार समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्राप्त किया।

इस अवसर पर उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!