कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
सदर विधानसभा क्षेत्र के पेंसनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन पंजगाई इकाई के महासचिव सुंदरलाल शर्मा ने बताया कि बिलासपुर जिला में 10 और 50 रुपए के स्टांप पेपर न मिलने के कारण जहां आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर उन्हें वित्तीय नुकसान भी सहन करना पड़ रहा है।
कई लोग नए घर बना रहे है उनमें बिजली के नए मीटर लगाने के लिए 50 रुपये के स्टांप पेपर एक बिजली मीटर को लगाने के लिए लगते थे।
जबकि 50 रुपए के स्टांप पेपर न मिलने के कारण लोगों को मजबूरी में 100 रुपए के स्टांप पेपर लगाने पड़ रहे है।
इसके बारे में कोई भी आम आदमी को 50 और 10 रुपए के स्टांप पेपर न मिलने के बारे में कुछ भी बताने को राजी नहीं है।
