Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू जिला में 17 जनवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के बजौरा ग्राम पंचायत से आरंभ किया जाएगा।

यह जानकारी आज यहां उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनुरुद्ध सिंह करेंगे।

उपायुक्त ने जिले के सभी विभागाध्यक्षो कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि इस दौरान बजौरा पंचायत के साथ लगती पंचायत की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आरंभ होगा इसी दिन ग्राम पंचायत बजौरा की आम सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बजौरा सहित साथ लगती आस पास की ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा व निवारण सुनिश्चित बनाने के प्रयास किए जाएंगे, साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए आरंभ की गई विभिन्न योजना व कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निराकरण और लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करवाने तथा इन योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक सुनिश्चित बनाने के लिए महत्वकांक्षी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरम्भ किया है।

इसमें जन समस्याओं के समाधान के साथ ही प्रदेश सरकार के एक वर्ष के जनहितकारी कार्यों व ऐतिहासिक निर्णयों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच करेंगें।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी।

जहां पर सरकार द्वारा आरम्भ की गई योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे अवगत करवाया जाएगा।

बैठक की कार्रवाई का संचालन सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी ने किया।
इस अवसर पर सभी विभगाध्यक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!