Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

सरकार में आते ही कांग्रेस ने सैंकड़ों स्वास्थ्य संस्थान बंद कर दिए और अब ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए चलाई जा रही हिमकेयर जैसी योजनाओं को बंद कराने की ओर अग्रसर है।

पूर्व सरकार द्वारा अस्पताल में ही टेस्ट सुविधा देने के लिए क्रसना कंपनी के माध्यम से सुविधाएँ प्रदान की जा रही थी।

परंतु इस वित्त बर्ष में कँपनी को भुगतान ना कर इस सरकार ने अस्पताल में ही टेस्ट सुवधाओं को बंद कराने का काम किया है।

यह बात बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जानबूझ कर इस वित्त बर्ष में हिमकेयर कार्ड की देनदारियाँ पूरी नहीं की है और अब सभी निजी अस्पताल मुफ़्त इलाज की सुविधा बंद करने जा रहे हैं।

वर्तमान सरकार इतनी संवेदनहीन हो गई है कि अस्पताल जैसी भूलभूत आवश्यकता में टेस्ट सुविधाएँ पूरा बंद होने का इंतज़ार कर रही है।

मरीज़ों को पूरी तरह से निजी लैब की ओर अस्पताल से बाहर का रुख़ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए। इस तरह का वेपरवाह रवैया लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!