Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार सायं डॉ. सत्यनारायण स्नेही द्वारा लिखित पुस्तक ‘समकालीन साहित्य’ का विमोचन किया। यह पुस्तक 17 विद्वानों के लेखों के माध्यम से पिछले छह दशकों में हिंदी साहित्य का गहन विश्लेषण करती है।

मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक साहित्यिक पाठकों, आलोचकों और शोधकर्ताओं के लिए अमूल्य साबित होगी और पिछले 60 वर्षों में हिंदी साहित्य के विकास के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक चैतन्य शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा, कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय भारद्वाज और लोकेश भाटिया भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!