कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में नशे का कारोबार करने वाले पंजाब के एक महिला-पुरुष को 4.82 ग्राम चिट्टा और कुछ ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए हुए बताया कि मनाली पुलिस की टीम गश्त पर थी।
उसी समय पुलिस टीम को सूचना मिली कि पंजाब के एक महिला व पुरूष जोकि मनाली के मन्सारी में किराए के मकान में रह रहे हैं। वह यहां से चिट्टे और चरस का परचून व्यापार कर रहे हैं।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब इनके कमरे में रेड की तो उनके कब्जे से 4.82 ग्राम चिट्टा और कुछ ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि मनाली में चिट्टा व नशा तस्करी का इस साल का यह पहला मामला है।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
आरोपियों की पहचान कमलजीत कौर उर्फ कोमल पुत्र बलखार सिंह गांव वडेलोकेकला डाकघर टंडिया तहसील जीरा जिला फिरोजपुर पंजाब 23 वर्ष और गुरविन्द्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गांव सरहाली डाकघर मोखु तहसील जीरा जिला फिरोजपुर पंजाब 21 वर्ष के रूप में हुई है।
