Spread the love

कुल्लू टुडे

मनाली

मौसम चाहे कैसा भी हो लेकिन बिजली महादेव के स्नान के लिये पानी लाने वाले परिवार के राह में कभी कोई बाधा नहीं आती। जब भी बिजली महोदेव अपने मनाली दौरे के लिये रवाना होते हैं तो हर बार मनाली में स्नान करते हैं।

जिसके लिये एक खास परिवार के लोगों द्वारा महादेव के स्नान के लिये सदियों से दशौहर से पानी लाया जाता है।

गौरतलब है कि इस परिवार के सदस्य बिजली महादेव के मनाली पहुंचने से पहले दो दिन का सफर नंगे पांव पैदल तय कर पानी लाते हैं।

इन दिनों खराहल घाटी के अराध्य देव बिजली महादेव मनाली दौरे पर हैं। और खराहल घाटी के अराध्य देव बिजली महादेव का स्नान करने के लिये करीब 14 हजार फीट की उंचाई से सदियों से पानी ला रहे मनाली के रूआड़ परिवार के लोग आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी प्राचीन परंपरा को निभाते आ रहे हैं।

परिवार के सदस्य कालू राम, अन्नत राम और ईश्वर चंद ने बताया कि बिजली महादेव के स्नान के लिये दशौहर नामक पवित्र स्थल से पानी लाते हैं। उन्होंने बताया कि पहले परिवार के 3 सदस्य पानी लाने के लिये जाते थे लेकिन इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण परिवार के 9 सदस्य गये थे।

उन्होंने बताया कि उनका परिवार कई पीड़ीयों से बिजली महादेव के स्नान के लिये पानी लाने का काम करते हैं। उन्हें व उनके परिवार को बिजली महादेव में गहरी आस्था है और आने वाले समय में भी उनके परिवार के लोग ही पानी लेने जायेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!