कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन पुलिस ने एक दुकान में घुसकर गल्ले से रुपये चुराने वाले चोर को गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 दिसंबर को राजन गुप्ता निवासी सपरून सोलन ने थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 23 दिसंबर को दिन के समय इनकी सपरून स्थित दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने गल्ले से करीब 9000 रुपये चुरा लिये। जिस पर थाना सदर सोलन में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान बीते दिन आरोपी आकाश तिवारी पुत्र शिव मोहन तिवारी, जो मूलत: बिहार का रहने वाला है तथा किराये के कमरे में कथेड़ जिला सोलन में रहता है, को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से चोरी शुद्धा पैसों की बरामदगी की जा चुकी है तथा इसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।
