कुल्लू टूडे
शिमला
शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की कुमारसैन पुलिस ने हरियाणा के तीन युवकों को 978 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल सुनील कुमार अपनी टीम के साथ हाईवे पर शिलारू के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक वाहन की तलाशी ली। उसमें सवार तीन युवकों से 978 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान तेजविंद्र कुमार निवासी ज्योति नगर, एनआर टेकचंद स्कूल कुरूक्षेत्र हरियाणा, नवीन निवासी मुकेंदपुर जिला झज्जर हरियाणा और सूरज निवासी सिपुरा जिला रोहतक हरियाणा के तौर पर हुई है।
