कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
थाना सदर ने रविवार को अपर निहाल के जगर नाथ शर्मा के घर से चार दिन पहले हुई गहनों की चोरी के गिरफ्तार हुए आरोपियों से 2 .5 लाख के गहने और 56000 रूपए की नकदी बरामद कर ली है।
इन गहनों में दो हार सेट, दो नथ, एक टिक, दो अंगूठियां, दो वालियां, एक तिल्ली, एक चाक, दो टॉपस, एक चैन वेकी को मिलाकर करीब छः लाख कीमत आंकी है।
आरोपियों ने शेष रहे गहनों की बरामदी के लिए कबूल किया है।
इस मामले में पर्यवेक्षक अधिकारी एएसपी शिव चौधरी ने सदर थाना प्रभारी रूपलाल कथानीया के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया था।
जिसमे थाना सदर में बीते 19 दिसंबर को एफआईआर संख्या 308/23 धारा 454, 380 आईपीसी, के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
इस वारदात में पुलिस के इस दल ने दो आरोपी भानू राणा पुत्र श्याम लाल निवासी मकान नं. 4, अपर निहाल सेक्टर, बिलासपुर और कुशकंद पुत्र राजपाल सोनी निवासी मकान नंबर 69/2, वार्ड नंबर 06 कोशरीया सेक्टर बिलासपुर, उम्र 42 को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों की निशानदेही पर आभूषणों की आंशिक बरामदगी में अब तक लगभग 2 .5 लाख और नकद 56,000 रुपये बरामद की जा चुकी हैं।
हेडक्वार्टर एएसपी शिव कुमार चौधरी ने जेवरात, नकदी सहित पकडे गए युवकों की पुष्टि की है और कहा कि दोनों आरोपियों को 27 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में रखा हैं।
अपर निहाल के जगर नाथ शर्मा के घर से चार दिन पहले आधी रात हुई चोरी काे दो बदमाशों ने अंजाम दिया था। ये कई दिनों से रैकी कर रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों से पूर्व में व अन्य मामलों में भी पूछ ताछ करेगी हैं।
एएसपी शिव कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिन पहले हुई चोरी की वारदात को लेकर सदर थाना एसएचओ रूप लाल कथनीया को तुरंत एक दक्ष टीम बनाकर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर सुराग निकाले।
एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि घटना को उजागर करने के लिए चुनौतियों का सामना करते हुए कई स्थल खंगाले। टीम द्वारा उपलब्ध करवाई गई सूचना पर आरोपियों का सुराग लगा।
जिसमें भानू राणा और और कुशकंद को गिरफ्तार किया हैं। अब पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की करेगी।
इससे पहले भी इंस्पेक्टर रूपलाल कथानीया ने बरमाणा में भी चड़ाउ छकोह कांड में हुए गहनों की चोरी को दो दिन में रिकवर कर सफलता हासिल की थी।
