Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत संसाई (वरवाल खड़) में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके में लोगों की सुविधा के लिये आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में है।

उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में जनाकांक्षाओं और क्षेत्र की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके के समग्र और संतुलित विकास से मॉडल विधान सभा क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीपीएस ने कहा कि सामुदायिक भवन इस क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग थी, जिसे पूरा करने का प्रयास की गया है। उन्होंने विभाग को यह कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश जारी किये।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में आम जनमानस की चिंता करने वाली सरकार है।

प्रदेश में सभी के हितों को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं को आरम्भ किया जा रहा है।

उन्होंने पंचायत वासियों को आश्वस्त किया कि चरणबद्ध तरीके से सभी मांगो को पूरा किया जायेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!