कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
एनटीपीसी कोलडैम के धनवंतरी अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में रक्त संग्रह जिला चिकित्सालय बिलासपुर के ब्लड बैंक की टीम के तत्वाधान में किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला।
इस शिविर में कोल डैम स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों , सीआईएसएफ कोल डैम इकाई में तैनात जवानों तथा सहयोगी एजेंसियों के श्रमिकों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया।
शिविर से जिला ब्लड बैंक बिलासपुर के लिए 70 से अधिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।
बिलासपुर चिकित्सालय से आई टीम के नेतृत्व में इस शिविर का सफल संचालन किया।
एनटीपीसी कोल डैम स्टेशन की ओर से रक्तदाताओं को फल की टोकरियां भेंट की गई।
इसके अलावा रक्तदाताओं को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया । जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है।
परियोजना प्रमुख राजेंद्र प्रसाद अहिरवार, मधुकर अग्रवाल महाप्रबंधक हाइड्रो, ऊषा अहिरवार अध्यक्षा संगिनी संघ, सुगाता दास गुप्ता अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन, राजेश बिश्नोई मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोलडैम के साथ ही राजकुमार ठाकुर उप कमांडेंट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कोल डैम आदि रक्तदान शिविर में उपस्थित रहे।
