Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रधान जगदीश राम दिनेश की अध्यक्षता में एनजीओ भवन चंगर सेक्टर बिलासपुर में संपन्न हुई।

जिसमें जिला के समस्त खंडों, इकाइयों के पदाधिकारियों, सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री हुकम सिंह ठाकुर, प्रदेश मुख्य सलाहकार जेके नड्डा व अन्य प्रदेश, जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जिनमें स्वर्गीय दुर्गा दास सदर खंड, गंगा देवी, चमेल सिंह, हरदेई, रविंद्र गर्ग, अमरपुर, इकाई, जगदीश चंदेल, प्यार सिंह चंदेल औहर इकाई से स्वर्ग सिधार गए हैं।

जिला महामंत्री चेत राम वर्मा ने मंच संचालन करते हुए बैठक में उपस्थित सभी पेंशनरों का स्वागत किया। पेंशनरों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनरों की मांगों को अनदेखा कर रही है।

प्रदेश स्तरीय अखिल भारतीय पेंशनर्स दिवस 17 दिसंबर 2023 को मनाने के बारे में चर्चा की गई। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहने की उम्मीद की गई।

इसके साथ ही जिला स्तरीय पेंशनर्स दिवस सम्मान समारोह को मनाए जाने पर भी चर्चा हुई। जिसमें 80 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनरों को हर वर्ष की भांति सम्मानित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनरों के ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे।

जिनमें जिला प्रधान जगदीश दिनेश, जिला महामंत्री चेत राम वर्मा, प्रदेश महामंत्री हुकम सिंह ठाकुर, प्रदेश मुख्य सलाहकार जेके नड्डा, खंड के प्रधान बीरबल धीमान, लेख राम शर्मा, दौलत राम चैहान, सरवन ठाकुर, लेख राम कौंडल, गोपाल दास शर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, सुशील पुंडीर, सीता राम शर्मा, चुनी लाल शर्मा, नरोत्तम धीमान आदि ने संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों को अनदेखा नहीं करते हुए उनको मिलने वाले सभी संशोधित वेतनमान के आर्थिक लाभ समय पर देने का प्रबंध करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!