Spread the love

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

खेलों से हमारा शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ ही मानसिक विकास भी होता है। खेलों में सहभागिता करने से तन-मन दोनों फिट रहते हैं।

जब हमारा तन और मन स्वस्थ होगा, तो हमारा पढ़ाई में भी मन लगेगा और हम आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

इसलिए बच्चों के हुनर में गुणवत्ता व निखार लाने के लिए पढ़ाई के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी है।

यह बात डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी टाउनशिप जमथल में रविवार को वार्षिक खेलकूद दिवस पर बतौर में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए परियोजना के मुख्य प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद अहिरवार ने कही।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को शाल पुष्प गुच्छ ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि एलएमसी के वाइस चेयरमैन व महाप्रबंधक ओएंडएम लव टंडन के अलावा डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी के प्रबंधक सुनील गांगटा , पीटीए के प्रधान लक्की जुनास, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राज कुमार ठाकुर, संघनी संघ के अध्यक्षा, उपाध्यक्ष, सीआईएसएफ संघनी संघ की अध्यक्षा कंचन ठाकुर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा खेल दिवस आरंभ होने की घोषणा के बाद चारों सदनों के बच्चों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन कर मुख्य अतिथियों को सलामी दी।

उसके उपरांत मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह वर्मा ने स्वागत भाषण दिया।

एलकेजी से कक्षा सातवीं तक फन गेम जैसे रन विद बॉल, रन विद ब्लॉक , बाधा दौड़ जैसे खेलों की सभी अभिभावकों व अतिथियों ने प्रशंसा की। इस दौरान 50 मीटर,100 मीटर और 200 मीटर रेस में बच्चों ने हिस्सा लिया।

हैंडबॉल खो-खो, शूटिंग ,गोला फेंक और रिले रेस भी विभिन्न गतिविधियों में शामिल थी। जो मनोरंजन का खेल रहे।

रन विद वेट दौड़ प्रतियोगिता में दूसरी कक्षा के दिव्यांशी ठाकुर ने पहले नंबर पर अपना नाम करवाया और इसी गेम में दूसरे स्थान में वान्या नेगी वतीसरे स्थान पर श्रिया और आरोही ठाकुर रहे।

इसमें 4 x 50 मीटर रिले रेस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी में प्रथम – दिव्यांशी, आरव, अनिरद्ध, अनुष्का द्वितीय – पारुल, शिवांश दयाल, ओजस, कनिकाऔर तीसरे स्थान पर हरीश, अनुपम, मृद्युअल, आदन्या रहे।

वहीं 100 मीटर रिले रेस में दयानंद हाउस का अक्षज प्रथम, दूसरा: नक्ष (हंसराज हाउस), तृतीय कार्तिक (आनंद स्वामी हाउस) तथा 200 मीटर रिले रेस में प्रथम रोहन (दयानंद हाउस), दूसरा: वृदंत (आनंद स्वामी हाउस), तीसरा: सेजल (हंसराज हाउस) स्थान प्राप्त किया।

खो – खो में विजेता आनंद स्वामी और दयानंद व शूटिंग में प्रथम स्थान आनंद स्वामी सदन वैभव दूसरा आराध्य तीसरे स्थान में सेजल ने बाजी मारी।

गोला फेंक खेल में आनंद स्वामी सदन के वृदांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान और द्वितीय सक्षम बंसल (दयानंद हाउस), तीसरा नक्ष (हंसराज हाउस) रहा। शूटिंग में प्रथम वैभव, द्वितीय आराध्या, सेजल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

झूलते हुला हुप्स में प्रथम प्रज्वल (शरदानंद हाउस), द्वितीय वैष्णवी ठाकुर (दयानंद हाउस),तृतीय शनवी (हंसराज हाउस रहा।

शतरंज में प्रथम अरवन चौधरी (हंसराज हाउस), द्वितीय शिवांश ठाकुर (श्रद्धानंद हाउस) हैंडबॉल प्रतियोगिता में दयानंद और आनंद स्वामी ने बाजी मारी।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!