Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

एशिया की सबसे बड़ी परिवहन सेवा बीडीटीएस के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने आरोप लगाया है कि अपने कारनामों के चलते सता से बाहर हुए चंद लोग बीडीटीएस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि ऐसे लोगों को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए।

जिस पारदर्शिता से मौजूदा कार्यकारिणी ने काम किया है वह शायद की इन लोगों की समझ में आए।

प्रदीप ठाकुर ने यह लोग आए दिन सता हथियाने की मंशा से अखबारों में अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। जबकि आम ट्रक आपरेटर इनकी कार्यशैली से भलिभांति परिचित है।

इसके विपरीत बीडीटीएस और इसमें जुड़े हर आपरेटर पर जब भी कोई मुसीबत आई है तो सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए समस्याओं से हल पाया है जबकि ये वही लोग हैं जो मुसीबत के समय भी हावी होते रहे हैं।

प्रदीप ठाकुर ने चेतावनी दी है कि आपरेटर हित में यदि यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो सभी अपने संविधान के अनुसार कार्यवाही करेगी।

वहीं प्रदीप ठाकुर ने अभी हाल में बीडीटीएस पर मंडराए खतरे के बादलों का जिक्र करते हुए कहा कि जब अडाणी ग्रुप द्वारा एसीसी सीमेंट प्लांट को ओवरटेक करने के बाद जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई थी और करीब अढ़ाई महीने तक सभी आपरेटरों की गाड़ियां थम गई थी।

तो इसी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास जा जाकर इस समस्या का समाधान निकालकर एकजुटता का परिचय दिया।

इसी एकजुटता के कारण आज कामकाज पहले की तरह पटरी पर आया है। लेकिन बीडीटीएस के पुरानी कार्यकारिणी के कुछ लोग अब एक बार फिर सत्ता के लालच में बेतुकी बयानबाजी करने लगे है।

अब वह भाई भतीजावाद, लोडिंग और अनलोडिंग, गेट पास आदि के एक झूठे मुद्दे को अपनी ढाल बना रहे हैं। वह लोगों और ट्रक ऑपरेटरों के बीच ऐसी झूठी भ्रांतियां फैला रहे।

प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बीडीटीएस कार्यकारिणी में सुचारू रूप से काम चला है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!