Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

लाहौल स्पीति स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को प्रदेश की राजधानी शिमला के ट्राईबल भवन ढली में छिकटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस दौरान एसोसिएशन के छात्रों ने लाहौल स्पीति की परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि रवि ठाकुर का जहां जोरदार स्वागत किया वही रंगारंग कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति छात्रों द्वारा दी गई।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के छात्रों ने प्रदेश विश्वविद्यालय में वर्ष भर उनके संगठन द्वारा की जाने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मुख्यातिथि लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। ऐसे में देश का विकास भी हमारी युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि लाहौल स्पीति स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया है जिसके लिए वह छात्रों को बधाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति के छात्र हर क्षेत्र में अपने जिला का नाम रोशन कर रहे हैं और प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।

रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल स्पीति के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके इसका वे लगातार प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सरकार में स्पीति मे कालेज खोला गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही उसे बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि काजा सुमदो ग्रांफू सडक को चकाचक करने के लिए 200 करोड़ रुपए सभी कृत किए गए हैं लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार ने इस सड़क को आजतक चकाचक नहीं किया।

उन्होंने कहा कि स्पीति में कालेज बंद होने से घाटी के करीब 500 छात्र बाहरी क्षेत्रों में पढ़ने को मजबूर हैं।

रवि ठाकुर ने लाहुल स्पीति छात्र संगठन को 30 हजार रुपए नकद धन राशि अपने ऐच्छिक नीधि से दी।

उन्होंने कहा कि छात्रों के इस कार्यक्रम को वे राजनीति से जोड कर नहीं देखते है। लिहाजा राजनीति से जुड़े मुद्दों को वे उक्त कार्यक्रम से फिलहाल दूर ही रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक स्पीति मे हवाई पट्टी की बात है जल्द ही उस के निर्माण को लेकर सांसद प्रतिभा सिह दिल्ली में आवाज बुलंद करेंगी।

उन्होंने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह ने उन्हें यह भरोसा दिलाया है कि जल्द ही वह लाहुल स्पीति के दौरे पर आएंगी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि रवि ठाकुर द्वारा घाटी के होनहार छात्रों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने भी छात्रों को संबोधित किया वहीं एसपी शिमला मोनिका भटूंगरु, संजीव कुमार, सर दोरजे डायरेक्टर स्पीति होस्टल बढू हमीरपुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!