Spread the love

कुल्लू टुडे
शिमला


19 माह बाद हिमाचल प्रदेश के स्कूल फिर बच्चों की चहल पहल से गुलजार हो जायेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुये स्कूलों को प्रदेश सरकार ने खोलने का निर्णय लिया है। चूंकि अब प्रदेश में कोरोना संक्रण काफी कम हो गया है।

ऐसे में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने छोटी कक्षाओं के स्कूलों को खोलने का बड़ा फैसला लिया है। मंत्रिमंडल बैठक में तीसरी से सातवीं क्लासों के स्कूल 10 नवम्बर से नियमित रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है।

जबकि पहली व दूसरी कक्षायें 15 नवंबर से शुरू होंगी। हालांकि कैबिनेट बैठक अभी चल रही है और सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के प्रकोप की वजह से स्कूल मार्च 2019 से बंद हैं। हालांकि आठवीं से 12वीं कक्षाओं के स्कूल इसी साल 27 सितंबर को खुल गए थे।

इन कक्षाओं के स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थी तेज़ी से कोरोना संक्रमण की चपेट में भी आ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार स्कूल खोलने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!