कुल्लू टूडे
यमुनानगर
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के साथ यमुना नदी के किनारे गांव कलेसर तथा बेलगढ़ क्षेत्र में पड़ने वाले बेलगढ़ बांध तथा कलेसर गांव में होने वाले बाढ़ राहत कार्यो का निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बाढ़ राहत कार्यो के निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले निर्माण सामग्री एवं कार्य शैली के विषय में विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने ताजेवाला आरएलडीएसई बांध का भी दौरा किया और प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्य की समीक्षा भी की।
इस प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्य में बेलगढ़ बांध पर 39.98 करोड़ रुपये, कलेसर में 6.96 करोड़ रुपये व आरएलडीएसई बांध के दो कार्यो के लिए 16 करोड़ रुपये को प्रपोजल तैयार किया गया है।
जल सेवा मंडल हथिनी कुंड बैराज के अधीक्षक अभियंता रवि मित्तल ने उपायुक्त को बाढ़ बचाव कार्य के बारे में अवगत करवाया।
इस मौके पर बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता विजय गर्ग उपस्थित रहे।
