Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

यूट्यूब पर कुलवी संस्कृति की पहचान बनाने वाले हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत का देव संस्कृति पर आधारित अठारह करडू गाने का विमोचन आज मण्डी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया।

इस गाने में इंद्रजीत द्वारा कुल्लू जिला के देवी देवता और देव संस्कृति और विश्व विख्यात कुल्लू दशहरा संबंधित सीन फिल्माए गए हैं और इस गाने के माध्यम से देव संस्कृति के संरक्षण और समर्थन का का संदेश दिया है।

उन्हीं गाने की तर्ज पर कुलवी गीत अठारह करडू को आईसुर स्टूडियो के माध्यम से लॉन्च किया है।

इंद्रजीत ने बताया कि उन्होंने जितने भी गानों का फिल्मांकन किया है उसमें कल्लू और हिमाचल प्रदेश की वेशभूषा के अलावा यहां के उभरते मनोरम पर्यटक स्थलों को भी दर्शाया है।

उन्होंने कहा कि उनका पहले से ही एक संकल्प था कि संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए ही कार्य करेंगे और अपनी वेशभूषा और पहनावे का प्रमुखता से ध्यान रखेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!