कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
चेतना महिला सशक्तिकरण को लेकर बिलासपुर जिला में हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम में नया अध्याय शुरू किया है।
शुक्रवार को चेतना संस्था की संस्थापक और स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा डॉ मल्लिका नड्डा बिलासपुर में चल रहे शरदोत्सव दुर्गा पूजा नवरात्रे के छठे दिन बाबा नाहर सिंह मंदिर में मीडिया के साथ रूबरू हुए।
इस मौके पर इस दौरान उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले की प्रमुख सामाजिक एवं विकलांगों के कल्याण के लिए कार्य करने वाली चेतना संस्था हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट के माध्यम से वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट कार्यक्रम के तहत वूल एंड सिल्क से मिश्रित उत्पाद तैयार करेगी।
जिससे बिलासपुर जिले को एक अलग पहचान मिल सके एवं इससे महिलाएं अपने जीवन में आत्म निर्भर भी हो सके।
उन्होंने कहा कि अब चेतना संस्था हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट में महिलाओं को प्रशिक्षित करेगी।
हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में प्रदेश के कई जिला पहले से ही कार्य कर रहे हैं , लेकिन बिलासपुर जिला इससे अभी तक अछूता रहा है।
चेतना संस्था ने इस क्षेत्र में भी अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा श्री अन्न अर्थात मोटे अनाज से बने उत्पादों को तैयार करेगीं । वर्तमान समय में मोटे अनाज का स्थान गेहूं ने ले लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्धारा श्री अन्न को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष को मिलेट ईयर घोषित किया गया है। मोटे अनाज में कंगनी ,कोदा व जौ, बाजरा प्रमुखता से शामिल है।
इस अवसर पर उन्होंने चेतना संस्था चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि 22 अक्टूबर को धौलरा मंदिर में चले दुर्गा पूजा उत्सव में दिव्यांगों एवं स्वयं सहायता समूहों द्धारा तैयार उत्पादों को लेकर मेला आयोजित किया जाएगा।
इससे पहले जिला के सभी मीडिया कर्मियों सहित समाजसेवी व चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने माँ कात्यायनी की पूजा अर्चना भी की।
