कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में समाजशास्त्र विभाग द्वारा राज मल्होत्रा आईएएस एकेडमी चंडीगढ़ के साथ सांझा तत्वाधान में प्रतियोगिता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में मल्होत्रा अकैडमी से आये विषय विशेषज्ञ राहुल सिंगला, सुमित जोशी और रवि धीमान द्वारा छात्रों के साथ पारस्परिक विचार विमर्श किया गया तथा उनको करियर से संबंधित कई जानकारियां सांझा की गई।
उन्होंने आईएएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार विषय चयन के बारे में विस्तार से बताया। इसके उपरांत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समाजशास्त्र के छात्रों के अतिरिक्त विभिन्न संकायों के छात्रों ने भाग लिया।
इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेमजीत ने छात्रों को पढ़ाई के साथ.साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यशाला में महाविद्यालय उपप्राचार्य पीएस कटवाल प्रो. अश्वनी चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे
