Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की धर्मपत्नी लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर ने आज हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में दिवाली पूर्व मरीजों को फल, मिठाई एवं कपड़े वितरण कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने आईजीएमसी के चिल्ड्रन वार्ड एवं कैंसर अस्पताल में मरीजों को फल, मिठाई एवं कपड़े वितरित किए।

उन्होंने बताया कि आज यहां दिवाली से पूर्व अस्पताल में मरीजों के साथ दुख दर्द साझा करने व उन्हें फल वितरण का अवसर प्राप्त हुआ है ताकि अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों का उत्साह वर्धन हो सके और जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर अपने घर जा सके।

इस अवसर पर राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा अध्यक्ष डॉक्टर साधना ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रही।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न संस्थानों में दिवाली के उपलक्ष्य पर जरूरतमंदों के साथ दिवाली मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

इसके उपरांत डाॅ. साधना ठाकुर ने कमला नेहरू अस्पताल में मरीजों में फल, मिठाईयां एवं कपड़े वितरित किए।

लेडी गवर्नर तथा राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा अध्यक्ष डॉ.साधना ठाकुर ने मरीजों के जल्द स्वास्थ्य की कामना की तथा दीपावली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

इस अवसर पर नगर निगम पार्षद डाॅ. किमी सूद, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जनक राज, सचिव राज्य रेडक्राॅस सोसायटी डाॅ. पीएस राणा, उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राहुल राओ, आईजीएमसी प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह सोढी, चिकित्सा अधीक्षक केएनएच डाॅ. सुभाष चौहान, आरकेएमवी युवा रेडक्राॅस संयोजिका डाॅ. सरोज भारद्वाज, एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!