कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला मुख्यालय पर स्थित लॉ मोंटेसरी स्कूल में छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बारे जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानचार्य निधि कांत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस दौरान किसी भी आपदा से होने वाले नुकसान को किस तरह से कम किया जा सके, भूकंप से पहले व भूकंप के समय लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़, आग के समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण व आपदाओं से निपटने में हर व्यक्ति समर्थ बने ताकि संपत्ति सुरक्षित रहे और व्यर्थ में कोई जान ना जाए उसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भूकंप आए तो घबराना नहीं चाहिए बल्कि कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे कि लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सके, क्योंकि भूकंप किसी की जान नहीं लेता बल्कि असावधानियां व भगदड़ से जानें जाती हैं।
इस दौरान स्कूल के सभी अध्यापक – अध्यापिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
