कुल्लू टूडे
नाहन
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई में हुए एक सड़क हादसे 3 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार नर्व के 3 लोग सुबह के समय गाड़ी में सवार होकर मीनस पाटन के पास टोंस नदी में रेत भरने जा रहे थे।
इसी दौरान उत्तराखंड की सीमा के पर पहुंचते ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय लोगों ने गाड़ी को नदी में गिरते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और एनडीआरएफ की सहायता से तीनों शवों को सड़क तक पहुंचाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतकों की पहचान चालक राकेश उम्र 26 साल निवासी टिककरी वाहन मालिक सुरजीत उम्र 36 साल श्याम सिंह उम्र 48 साल के तौर पर हुई है।
