कुल्लू टूडे
मनाली
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की मनाली पुलिस ने दो युवकों को 12 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन शुक्रवार को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर क्लाथ में एक होमस्टे में दविश दी तो वहां 2 युवकों के कब्जा से 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मनाली में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी कार्रवाई ज़ारी है।
आरोपियों की पहचान अमित नेगी (31 वर्ष) पुत्र शेर सिहं निवासी गांव प्रीणी डाक घर व तहसील मनाली व मनीराम (26 वर्ष) पुत्र भगतराम निवासी गांव सजला धमसू डाकघर करजां तहसील मनाली के तौर पर हुई है।
