कुल्लू टूडे
मनाली
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की मनाली पुलिस की टीम ने हस्त के दौरान 2 युवकों को 9 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन शुक्रवार को पुलिस थाना मनाली की टीम वॉल्वो बस स्टैन्ड के समीप गश्त पर थी।
इसी दौरान पुलिस टीम ने 2 युवकों के कब्जा से 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान चिराग जैन (22 वर्ष) पुत्र आनंद जैन निवासी सीतापुरी डबल फाटक दास सरांय मुरादाबाद उतर प्रदेश व संजय कुमार महतो (27 वर्ष) पुत्र सूर्यप्रसाद महतो निवासी 30D गांव लुकियां डाकघर उथसारा ज़िला बोकारो झारखण्ड के तौर पर हुई है।
