Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

चार दिवसीय अंडर 14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में पहुंचने पर प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह, स्टाफ सदस्यों बीएड प्रशिक्षु और छात्रों द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया।

इस प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार एवं राजकुमार की अगुवाई में 28 सदस्य दल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल में भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में हॉकी में प्रथम स्थान, फुटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हॉकी में 11 खिलाड़ी, फुटबॉल में 8 खिलाड़ी तथा बास्केटबॉल में एक खिलाड़ी का चयन राज्य स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह ने इसका श्रेय शारीरिक प्रशिक्षक सुरेश कुमार तथा छात्रों के कठिन परिश्रम एवं लगन को दिया है, तथा अन्य छात्रों को भी खेलो एवं अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!