Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के तत्वावधान में ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ के तहत जिला में चल रहे विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज बुधवार को बस स्टैंड़ नाहन व राजकीय महा विद्यालय नाहन तथा राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब व बस स्टैंड़ पांवटा में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबन्धन के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जहां एक ओर गीत-संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया।

वहीं नुक्कड़ नाटक द्वारा आपदा के नुक्सान को कम करने, भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती में सुरक्षा उपायों व सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!