कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस बैच 2022 के छात्रों द्वारा चौथे एमबीबीएस बैच 2023 में नए शामिल छात्रों के स्वागत के लिए 30 सितंबर की शाम को फ्रेशर पार्टी रेज़ल का आयोजन किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ वीर सिंह नेगी कार्यकारी निदेशक एम्स बिलासपुरने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल एम. हरिहरन, उप निदेशक प्रशासन भी शामिल हुए।
यह कार्यक्रम एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम था जिसने जूनियर छात्रों के लिए एक यादगार यात्रा की शुरुआत को चिह्नित किया।
इस कार्यक्रम में छात्र अपने साथियों से परिचित हुए। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और बड़े उत्साह से भाग लिया।
इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रैंप वॉक, गायन और नृत्य प्रदर्शन और व्यक्तिगत प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
प्रो. संजय विक्रांत, डीन शैक्षणिक ने मेडिकल छात्रों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभा की सराहना की। छात्रों ने सेल्फी और समूह तस्वीरों के लिए फोटो बूथ भी बनाए।
इस कार्यक्रम में मिस्टर रज्जल – साडे गौड़ा, मिस रज्जल – शिवांगी पिरता, मिस्टर व्यक्तित्व – अर्पित कुल्हारिया, मिस व्यक्तित्व – मनजोत कौर, मिस्टर टैलेंट – अर्णव खेड़ा, मिस प्रतिभा – गरिमा, शानदार कलाकार – मिस सक्षम गुप्ता रहे।
