Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को चिट्टा और चरस सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिते दिन सोमवार को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान अप्पर मोहल में रणवीर सिंह (36 वर्ष) पुत्र श्री वेद राम निवासी गाँव चेष्टा डाकघर मोहल के कब्जा से 703 ग्राम चरस बरामद की है ।

उन्होंने बताया कि दूसरे मामले मेंपुलिस थाना भुंतर की टीम ने हथिथान चौक में नाकाबंदी के दौरान रवि नेगी (36 वर्ष) पुत्र सोनम डन्डुप नेगी निवासी गाँव छाटन सेरी तहसील कुल्लू के कब्जा से 14.90 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है ।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अलग-2 मामले दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी कार्रवाई ज़ारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!