Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को उत्तराखंड राज्य सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान की है।

उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है।

उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!