Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

जिला हमीरपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले जिला हमीरपुर के विद्यार्थियों को अपने आवेदनों में गल्तियों को दुरुस्त करने के लिए 2 सितंबर तक का समय दिया गया है।

विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर चुके विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक और दो सितंबर को ऑनलाइन विंडो खोली जाएगी।

इन दो दिनों के दौरान ये विद्यार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों जैसे-आवेदक की श्रेणी और परीक्षा का माध्यम इत्यादि में सुधार कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!