कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की जरी चौकी पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 3 युवकों को 40 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी ज़री में पुलिस टीम ने पुलिस चौकी के समीप डूँखरा में नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल नम्बर HP 34C 2080 की नियमानुसार चैकिंग की तो मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों के कब्जा से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को कल अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।
आरोपियों की पहचान सतपाल सिंह (34 वर्ष) पुत्र इकबाल सिंह निवासी गांव व डाकघर ज़री तहसील भुंतर, जसप्रीत सिंह (22 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुखविन्द्र सिंह निवासी गांव बुलेवाला डाकघर ऊधनोबाल तहसील बालाचौर ज़िला SBS नगर पंजाब व गुरपाल सिंह (27 वर्ष) पुत्र इकबाल सिंह निवासी गांव व डाकघर ज़री तहसील भुन्तर के तौर पर हुई है।
