Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा में संपन्न हुए 3 दिवसीय लदारचा में के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिसमें किक्रेट प्रतियोगिता में विजेता रॉकफोल्ड टीम और उप विजेता रिवर बैंक क्यूलिंग को 40 हजार रूपए की इनाम राशि और ट्राफी वितरित की गई।

किक्रेट प्रतियोगिता में मैन आफ द सीरिज सोनम डोमडन काजा, बेस्ट बेटसमेन ज्ञालसन, बेस्ट बॉउलर केसंग छेरिंग रहे। फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता काजा बी और उप विजेता काजा ए टीम रही।

वालीवॉल प्रतियोगिता में विजेता रूकम इस्ट टीम और उप विजेता दारचुला टीम रही।

तीरंदाजी पुरूष श्रेणी में प्रेम लाल विजेता और प्रथम उप विजेता डा टाकपा, द्वितीय उप विजेता नोनो काजा रहे।

वहीं तीरंदाजी की महिला श्रेणी में विजेता सोनम आंगमो, उप विजेता यीशे छोडन, सोनम वुटिथ रही।

बैडमिंटन एकल श्रेणी में विजेता दोरजे काजा उपविजेता विनोद, बैडमिंटन डॅबल श्रेणी में विजेता विनोद और मलकीत रहे जबकि उप विजेता केपी काजा और केंसग रहे।

टेबल टेनिस सिंगल श्रेणी में सोनम डोमडन काजा विजेता और केंसग रापचिक उप विजेता रहे। टेबल टेनिस डबल श्रेणी में सोनम और केंसग रापचिक की टीम विजयी रही।

वहीं चांगचुक छेरिंग और छेरिंग दोरजे की टीम उपविजेता रही।

बेडमिंटन सिंगल गर्ल्ज श्रेणी में विजेता सेलडॉन और उप विजेता यांगजोम रही।

वहीं बैडमिंटन डबल गर्ल्ज श्रेणी में सेलडॉन और यांगजोम की टीम रही।इसके साथ ही भूमिका जैन और आंगमो की टीम उप विजेता रही।

कब्बडी में रिवर बैंक क्यूलिंग की टीम विजेता रही। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता की पुरूष श्रेणी में डा टाकपा की टीम और महिला श्रेणी में महिला मंडल काजा की टीम विजेता रही।

टाक रिमो खेल में प्रेम चंद विजेता रहे । छोलो प्रतियोगिता में दारा सिंह विजेता रहे।

100 किलोमीटर की एमटीबी स्पिति साईकिल रैली की विभिन्न श्रेणियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

इस रैली में अंडर 19 श्रेणी में यूगल ठाकुर ने प्रथम, आयूश ने द्वितीय और अश्विन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं एलिट श्रेणी में केएस यादव ने प्रथम अंक्षित ने द्वितीय स्थान और गौरव नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मास्टर श्रेणी में टीनो प्रथम, अमित बालियान और महेश्वर दत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ओवरऑल टीम यूगल ठाकुर ने प्रथम, केएस यादव द्वितीय और आयुष नेगी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

रैली ताबो से ढखंर होते हुए पहले दिन काजा पहुंची और दूसरे दिन रंगरिक से क्यूलिंग फिर कीह बौद्ध मठ से काजा पहुंच कर समाप्त हुई। एमटीबी स्पिति साईकिल रैली का आयोजन हस्तपा के सहयोग से किया गया।

लादरचा मेले की अंतिम संध्या में हिमाचल एकता मंच राष्ट्रीय फाउंडेशन की ओर बेटी स्माईल अवार्ड विधायक रवि ठाकुर ने वितरित किए।

इसमें जांगडुप नोर्गेन, उर्मिला जेई, पन्मा डोल्मा, दिकित डोल्कर, कॉलजंग छुनित, रूचि धनोआ, अमिता छोरिंया, नोनी, लोबजंग डोल्मा, सुजाता नेगी, कालंजग छुकित, सोनी और कर्मा को दिया गया।

वहीं आईस हॉकी की खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें तेंजिन सेल्डन, वशिंका, सोनम आंगमो, तेजिन लावा, तेंजिन डोलमा, कुंगा छोडन, कुंगा योगचेन, तेंजिन भूमकित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!