कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
108 एंबुलेंस आपातकाल स्थिति में हर एक जरूरतमंद लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होती है। इसी कड़ी आपातकाल स्थिति में एंबुलेंस के कर्मचारियों ने एंबुलेंस में ही सफल प्रसव करवा दिया।
जानकारी देते हुए 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी राहुल वर्मा ने बताया कि वीरवार देर रात को बिलासपुर एम्स से एक गर्भवती महिला को शिमला रेफर कर दिया गया। ऐसे में महिला को बिलासपुर 108 एंबुलेंस के कर्मचारी शिमला लेकर जा रहे थे। ऐसे में आधे रास्ते में ही शालाघाट के समीप महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गए।
जिसके चलते 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने एंबुलेंस में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया और एंबुलेंस के कर्मचारियों ने सफल प्रसव करवाया और जिसमें महिला ने बेटे को जन्म दिया।यह सफल प्रसव EMT गौरव और PILOT हरीश ने अपनी सूझ बूझ से करवाया है। पेशेंट की पहचाना ज्योति देवी के रूप में हुई है और इसमें मां और बच्चा दोनो स्वस्थ है।
उधर 108 एंबुलेंस बिलासपुर के जिला प्रभारी राहुल वर्मा ने बताया कि 108 एंबुलेंस के कर्मचारी दिन-रात लोगों को आपातकल स्थिति देने के लिए तैनात रहते हैं। 108 एंबुलेंस में अभी तक सफल डिलीवरी बिलासपुर 108 एंबुलेस के कर्मचारी करवा चुके है।
