कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति शाखा कोलां वाला टोबा द्वारा ग्राम पंचायत कोट खास में जन, धन, से जन सुरक्षा कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की गई।
शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक बलवंत ठाकुर व बैंक कर्मचारी इलमदीन मिनानी ने की। इस कैंप में लगभग साठ लोगों ने भाग लिया।
उन्होंने गांव के स्थानीय लोगों को विस्तृत रुप से बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ सरकार द्वारा जनता को दिए जा रहे हैं।
इसी के साथ उन्होने उपस्थित लोगों को कहा कि डीजीटल लेन देन करते हुए पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इस शिविर में बीमा योजना का लाभ भी उठाया।
शाखा प्रबंधक बलवंत ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में कोट खास पंचायत उपप्रधान हरनेक सिंह बलदेव सिंह आंगनवाडी वर्कर नीलम कुमारी आदि उपस्थित रहे।
