Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

कहते हैं कि माता श्री नयना देवी जी श्रद्धालुओं की आंखों की रोशनी ठीक करती है। इसलिए श्रद्धालु अपनी आंखों की सलामती के लिए माता के दरबार में चांदी के नेत्र चढ़ाते हैं।

ऐसा ही एक किस्सा वीरवार को पेश आया।
जहां जालंधर पंजाब के श्रद्धालु नागेश्वर जोशी की एक बड़े एक्सीडेंट के बाद भी माता ने आंखों की रोशनी ठीक रखी।

एक दुर्घटना में पूरी तरह से चेहरा और आंखें क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसमें डॉक्टर ने उनकी आंखों की रोशनी सलामत रहने की उम्मीद काफी कम जताई थी। लेकिन परिवार का माता रानी के प्रति विश्वास पूरी तरह दृढ़ निश्चय था।

उस समय नागेश्वर जोशी के बड़े भाई राजेश्वर जोशी ने माता से मन्नत मांगी थी कि माता श्री नयना देवी जी यदि मेरे भाई के आंखों की रोशनी ठीक रहे तो मैं चांदी के नेत्र आप के दरबार में चढ़ाउंगा।

4 साल बाद जब भाई ठीक हो गया आंखों की रोशनी यथावत बरकरार रही तो वह अपने परिवार सहित सभी परिवार के लोग माता के दरबार में मनौती लेकर आए और माता के चरणों में चांदी के नेत्र अर्पित किए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!