Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

जिला सिरमौर पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के मामले में संलिप्त आरोपियों को चोरी किए गए वाहन सहित धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार 1-6-2023 को शिकायतकर्ता शमशेर खान, निवासी मोहल्ला अमरपुर नाहन ने पुलिस चौकी कच्चा टैंक, नाहन में शिकायत दर्ज करवाई कि इनकी गाड़ी पिकअप 31-5-2023 व 1-6-2023 की मध्य रात्री, कोई अज्ञात व्यक्ति गोविन्दगढ़ पार्क से चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज किया गया।

शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले में संज्ञान लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक सिरमौर मीनाक्षी के निर्देशनुसार रमन कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर द्वारा पुलिस चौकी कच्चा टैंक तथा साइबर सेल नाहन की एक सयुंक टीम का गठन किया और इस टीम को उक्त चोरी किए गए वाहन की बरामदगी और मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।

मामले में पाया गया कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी एक स्वीफ्ट डिजायर कार के माध्यम से नाहन पहुंचे थे और घटना को अंजाम देने के बाद चोरी की गई पिकअप को पड़ोसी राज्य में ले गए।

पुलिस टीम द्वारा अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 17-6-2023 को दो आरोपियों जसवन्त सिंह, पुत्र चरण सिंह तथा परविन्द्र सिंह, पुत्र जसवन्त सिंह निवासी गांव ओखल, डाकघर लखनौरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अम्बाला, हरियाणा को गाँव ऊखल (नारायणगढ़) व नारायणगढ़ हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की और साथ ही साथ उनके कब्जे से चोरी की गयी पिकअप को भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

इस पुलिस टीम में सहायक उप-निरीक्षक अनिल कुमार, प्रभारी, पुलिस चौकी कच्चा टैंक, आरक्षी विक्रम, पुलिस चौकी कच्चा टैंक, आरक्षी अमरेंद्र सिंह (साईबैर सैल) एवं मानक मुख्य आरक्षी संदीप कुमार (एसपी ऑफिस नाहन) शामिल रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!