Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

नगर परिषद के निर्देशों के अनुसार नगरपरिषद के कर्मचारी दस जून को गोसदन से मवेशियों को लेकर मुजंग जोत के लिए निकले थे।

लेकिन पाहनाला क्षेत्र के शयारी ढोग नामक स्थान पर एक वाहन में सवार लोगों ने उन्हें रोका और कर्मचारियों को बिना किसी कारण डंडों से पिटा।

इस घटना में उनके साथ एक कर्मी को सिर में चोटें आई हैं तथा चिकित्सकों ने सीटी स्कैन करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि कुल्लू से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित पाहनाला क्षेत्र में नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

शयारी ढोग नामक स्थान पर कर्मचारियों पर वाहन में सवार तीन-चार लोगों ने बेलदार और जॉब कार्ड धारकों पर हमला कर उन्हें चोटिल किया है। इसमें घटना में दो कर्मियों को चोटें आई है।

शनिवार को कर्मचारियों ने नगरपरिषद के पार्षद राजेश ठाकुर और राजकुमार ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा है।

इस ज्ञापन के माध्यम सेउन्होंने कर्मचारियों पर किएगए जानलेवा हमले की जांच करवाने तथा दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

वहीं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने नगरपरिषद पार्षदों और कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि इस मामले गंभीरता से छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!